CG CRIME : 24 घंटे तक अंधेरी सुरंग में फंसे रहे चोर, बाहर निकले तो जेल पहुंच गए, खदान में केबल चोरी का रोमांचक पर्दाफाश

Sanjay Sahu
CG CRIME

CG CRIME : सूरजपुर : सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में एसईसीएल कुम्दा सहक्षेत्र की अंडरग्राउंड खदान में केबल चोरी करने घुसे छह चोरों को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। चोरी की सूचना मिलते ही सुरक्षा टीम ने खदान के बाहर निकलने वाले रास्ते को बंद कर दिया, जिससे सभी आरोपी करीब 24 घंटे तक सुरंग के अंदर फंसे रहे। बताया गया कि चोरों ने बाहर निकलने की कोशिश के दौरान सुरक्षा अधिकारी पर कुल्हाड़ी से हमला भी किया, लेकिन वे बाल-बाल बच गए।

READ MORE: Operation Blue Star : पी. चिदंबरम बोले : ऑपरेशन ब्लू स्टार था गलत तरीका, इंदिरा गांधी ने कीमत चुकाई

 

CG CRIME : सूचना मिलने पर सुरक्षा अधिकारी और त्रिपुरा राइफल के जवान मौके पर पहुंचे और खदान के अंदर छिपे चोरों की तलाश शुरू की। सुरक्षाकर्मियों ने जाली लगाकर प्रवेश और निकास द्वार को बंद कर दिया था ताकि आरोपी भाग न सकें। कुछ देर की तलाश के बाद सभी चोरों को पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास से हथियार और लाखों रुपए मूल्य का केबल तार बरामद हुआ है। सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है, और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *