Balrampur News : तलाश में भटकता रहा पति, सुबह बांध में मिली लापता पत्नी और बेटी की लाशें…

0
172
Balrampur News
Balrampur News

 Balrampur News : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के महुली गिनवा पारा गांव में आज सुबह एक मां और उसकी बेटी का शव मजीठा बांध में तैरता हुआ मिला। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

READ MORE : MP News : भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश का संकल्प — आम आदमी पार्टी छेड़ेगी आंदोलन, जीतेन्द्र सिंह तोमर बोले: जनता अब चाहती है नया विकल्प

 Balrampur News : जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम अंकिता पंडो और उसकी बेटी का नाम खुशबू बताया जा रहा है। ये दोनों शुक्रवार रात तक घर पर मौजूद थीं, लेकिन शनिवार सुबह से वे अचानक लापता हो गईं।लापता की सूचना: शनिवार को काफी खोजबीन के बाद पति ने थाने में दोनों के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी।

आज सुबह मिली लाशें: रविवार सुबह पति जब घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित मजीठा बांध के पास पहुंचा, तो उसने तालाब में पत्नी और बेटी के शवों को तैरते हुए देखा, जिसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही त्रिकुंडा थाना पुलिस और एफएसएल (फोरेंसिक) टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को बांध से बाहर निकाला और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

READ MORE : Flipkart Big Bang Sale : नए फोन पर दिवाली ऑफर, Samsung, Moto और Poco के बेस्ट स्मार्टफोन्स पर सबसे बड़ी डील…..

फिलहाल, प्रारंभिक जांच में किसी तरह के पारिवारिक विवाद की बात सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि मां-बेटी की मौत के पीछे के रहस्य का पता लगाया जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here