Rewa News : ड्यूटी पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाला नर्सिंग ऑफिसर सस्पेंड…

0
100
Rewa News
Rewa News

Rewa News : रीवा। रीवा के संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल (SGMH) प्रबंधन ने ड्यूटी के दौरान शराब पीकर उत्पात मचाने वाले एक नर्सिंग ऑफिसर पर सख्त कार्रवाई की है। प्रबंधन ने आरोपी नर्सिंग ऑफिसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है और चेतावनी दी है कि सुधार न होने पर बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE : कैंसर मरीजों को राहत : रायपुर में छत्तीसगढ़ का पहला हॉस्पिस एवं स्पेशलिस्ट पेलियेटिव केयर वार्ड शुरू…

Rewa News : मामला SGMH के मेडिसिन विभाग से जुड़ा है, जहाँ नर्सिंग ऑफिसर विवेक ने शराब के नशे में हंगामा किया था। शुरुआत में अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें पुलिस के हवाले किया था।

SGMH के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने इस निर्णायक कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें कैजुअल्टी डिपार्टमेंट से डॉ. शैलजा सोनी द्वारा नर्सिंग ऑफिसर विवेक के नशे में होने की सूचना मिली थी। डॉ. मिश्रा ने खुलासा किया कि विवेक के खिलाफ यह पहला मामला नहीं है; उन्हें पहले भी कई बार शराब पीकर ड्यूटी पर आने के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

READ MORE : CG News : त्यौहार से पहले डोंगरगांव पुलिस की मुहिम, असमाजिक तत्व पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

अधीक्षक डॉ. मिश्रा ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील क्षेत्र में नशे की हालत में ड्यूटी करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बार-बार गलती दोहराने और पिछली चेतावनियों से सबक न लेने के कारण विवेक को तत्काल निलंबित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि वह अपनी आदतों में सुधार नहीं करते हैं, तो उन्हें सेवा से बर्खास्त करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here