Saturday, September 26, 2026
Home Chhattisgarh Kawardha News : आकाशीय बिजली की चपेट में आये पति-पत्नी की दर्दनाक...

Kawardha News : आकाशीय बिजली की चपेट में आये पति-पत्नी की दर्दनाक मौत….

कवर्धा | Kawardha News : कवर्धा ज़िले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगारपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। खेत में प्याज की फसल को बारिश से बचाने के प्रयास में लगे पति-पत्नी की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गणेश पटेल (40) और उनकी पत्नी मीरा पटेल (36) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, दोनों खेत में अचानक बदलते मौसम के बीच फसल को सुरक्षित करने में जुटे थे, तभी जोरदार गरज और चमक के साथ बिजली उन पर आ गिरी। हादसे के तुरंत बाद पंडरिया पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

इस दुखद हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आगामी दिनों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खेतों और खुले स्थानों से दूर रहें और सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here