Saturday, September 26, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur Central Jail : सेंट्रल जेल में बंद युवक की संदिग्ध मौत…..

Bilaspur Central Jail : सेंट्रल जेल में बंद युवक की संदिग्ध मौत…..

बिलासपुर | Bilaspur Central Jail : बिलासपुर की सेंट्रल जेल में बंद एक 22 वर्षीय युवक कन्हैया सोनी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मस्तूरी निवासी कन्हैया को दो महीने पहले मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह जेल में न्यायिक हिरासत में था। सोमवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जेल प्रशासन का कहना है कि कन्हैया को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए उसे तुरंत इलाज के लिए भेजा गया। वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण यह मौत हुई है। उनका दावा है कि दो दिन पहले जब वे मुलाकात करने आए थे, तब कन्हैया पूरी तरह स्वस्थ था।

मृतक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2)(B) के तहत मामला दर्ज था। मौत के बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है, जबकि परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और न्याय की मांग की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here