CG News : राज्यभर के 120 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, बलौदाबाजार में होगी 23वीं जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप

0
134

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ एवं बलौदाबाजार जिला भारोत्तोलन संघ के संयुक्त तत्वावधान में 23वीं राज्य स्तरीय जूनियर (महिला-पुरुष) भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2025 का आयोजन बलौदाबाजार में किया जा रहा है। प्रतियोगिता 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक अंबेडकर भवन (मांगलिक भवन), सिविल लाइन में आयोजित होगी। यह आयोजन भारतीय भारोत्तोलन संघ के नए वजन वर्ग समूहों के नियमों के अनुसार किया जा रहा है, जिसमें पुरुषों के 8 वर्ग और महिलाओं के 8 वर्ग निर्धारित किए गए हैं।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, बस्तर, दुर्ग सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त 3 यूनिट के प्रतिनिधियों सहित लगभग 120 खिलाड़ी, कोच और मैनेजर इस स्पर्धा में शामिल होंगे। सभी खिलाड़ियों का वजन मापन वेटलिफ्टिंग कॉस्ट्यूम में ही किया जाएगा, बिना कॉस्ट्यूम के किसी भी खिलाड़ी को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। चयनित खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

आयरन गेम की यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता बलौदाबाजार में पहली बार आयोजित की जा रही है। खिलाड़ियों के लिए ठहरने की व्यवस्था पुरुष और महिला वर्गों के लिए अलग-अलग की गई है। साथ ही खिलाड़ियों के लिए संतुलित डाइट (भोजन) की व्यवस्था भी आयोजन समिति द्वारा की गई है।

Read More : CG News : बेमेतरा को मिली 140 करोड़ की विकास सौगात, धान खरीदी पर बोले CM – देंगे 3100 रुपये प्रति क्विंटल

उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा, छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष एवं दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

इस आयोजन में बलौदाबाजार जिला भारोत्तोलन संघ के साथ-साथ संघ के उपाध्यक्ष श्री नवनीत मिश्रा का विशेष सहयोग रहा है। प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ के महासचिव श्री राजेश जंघेल एवं जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री उत्तम कुमार साहू के द्वारा प्रदान की गई है।

Share The News
Previous articleIndore News : किन्नर पर जानलेवा हमला, 5 पर केस दर्ज….
Next articleनान घोटाले पर हाईकोर्ट का आखिरी वार, CBI जांच की मांग खारिज, अब ट्रायल कोर्ट में खुलेगा बचे हुए मगरमच्छों का राज
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here