Monday, May 25, 2026
43.3 C
Raipur

Bhopal News : इंस्टा स्टंट बना काल, छात्र की डेम में डूबकर मौत….

भोपाल। Bhopal News : सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत ने एक और युवा की जान ले ली। राजधानी भोपाल के केरवा डेम में रील बनाते वक्त अमन नामक छात्र की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र ने इंस्टाग्राम पर देखे गए एक वायरल स्टंट को दोहराने की कोशिश में जान गंवा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमन ने डेम की दीवार से छलांग लगाई थी, लेकिन पानी में गिरने के बाद वह बाहर नहीं निकल सका। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत गोताखोरों और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव बाहर निकाला।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमन सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और स्टंट करने का शौकीन था और उसी के चलते यह हादसा हुआ।

यह घटना एक बार फिर इस बात की चेतावनी देती है कि वायरल होने की दौड़ में लापरवाह स्टंट जानलेवा साबित हो सकते हैं। पुलिस और प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया के ट्रेंड्स के पीछे भागने की बजाय अपनी सुरक्षा और जीवन को प्राथमिकता दें।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories