रीवा। विंध्य के सबसे बड़े अस्पताल संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल () से इस वक्त एक शर्मनाक और अनुशासनहीनता की खबर सामने आ रही है। के मेडिसिन विभाग में तैनात एक नर्सिंग ऑफिसर ने ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी।
नशे में हंगामा, प्रबंधन हुआ सख्त
यह पूरा मामला के मेडिसिन विभाग का है। यहाँ पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर विवेक ड्यूटी के समय पूरी तरह नशे में थे और लगातार हंगामा कर रहे थे। एक तरफ जहाँ में गंभीर मरीज इलाज करा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्यकर्मी का यह गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार अस्पताल के अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
अस्पताल प्रबंधन ने इस अनैतिक और अनुशासनहीन व्यवहार को अत्यंत गंभीरता से लिया। उप अधीक्षक यतिनेश त्रिपाठी के निर्देश पर, संबंधित नर्सिंग ऑफिसर विवेक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई और उन्हें तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया गया।
READ MORE : Bhopal : निशातपुरा पुलिस ने करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, बड़ी बरामदगी
अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अब मामले की आगे की जाँच कर रही है।









