Raipur News : रायपुर, छत्तीसगढ़। नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दुरुपयोग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। संस्थान के एक छात्र ने अपनी कक्षा की 36 छात्राओं की तस्वीरों का उपयोग कर अश्लील वीडियो और फोटो बना डाले। छात्राओं की शिकायत सही पाए जाने के बाद संस्थान प्रबंधन ने छात्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
READ MORE : Rajasthan News : जयपुर-अजमेर हाईवे पर सिलेंडर से भरा ट्रक बना आग का गोला, 2 घंटे तक धमाके….2 की मौत….
Raipur News : छात्राओं ने की शिकायत, लैपटॉप-मोबाइल जब्त
यह गंभीर मामला इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विभाग के तृतीय वर्ष में अध्ययनरत छात्र से जुड़ा है। जब छात्राओं को छात्र की इस घिनौनी हरकत का पता चला, तो उन्होंने तुरंत संस्थान प्रबंधन से शिकायत की। प्रबंधन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल छात्र के कमरे की तलाशी ली और उसका मोबाइल, लैपटॉप और पेन ड्राइव जब्त कर जांच की।
जांच में छात्राओं की शिकायतें सही पाई गईं। इसके बाद छात्र के बिलासपुर में निवासरत परिजनों को बुलाकर इस हरकत से अवगत कराया गया और छात्र को निलंबित करते हुए संस्थान छोड़ने का निर्देश दिया गया।
जांच के लिए बनी महिला कमेटी, छात्राओं में डर
छात्राओं ने बताया कि छात्र के लैपटॉप और मोबाइल में कक्षा की 36 छात्राओं के फेक कंटेंट और वीडियो मिले हैं। छात्राओं को अब इस बात का डर सता रहा है कि कहीं उसने ये अश्लील फोटो या वीडियो किसी अन्य को शेयर या सोशल मीडिया पर अपलोड तो नहीं कर दिए हैं।
READ MORE : CG News : बॉम्बे मार्केट में चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई दुकानें जलकर खाक…
संस्थान के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश व्यास ने इस मसले को गंभीर और संवेदनशील बताया है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच के लिए महिला स्टाफ की एक कमेटी बनाई गई है, जो सभी तकनीकी पहलुओं और अन्य बिंदुओं पर बारीकी से काम कर रही है।











