Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli : कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा को मिली जमानत, विधायक ने कहा-...

Singrauli : कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा को मिली जमानत, विधायक ने कहा- सजा नहीं, सुधार ही मकसद था

0
119

सिंगरौली। एससी/एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा को सोमवार को राहत मिली है। वैढ़न स्थित विशेष न्यायाधीश (एक्ट्रोसिटीज) खालिद मोहतरम अहमद की अदालत ने उन्हें एक लाख रुपये के मुचलके और शर्तों के साथ जमानत दी है। यह सुनवाई सोमवार दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई और करीब 45 मिनट चली, जिसके बाद शाम तक जमानत प्रक्रिया पूरी हुई।

यह मामला देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। विधायक ने आरोप लगाया था कि भास्कर मिश्रा ने उनके खिलाफ जातिगत टिप्पणी की थी। इस पर 25 सितंबर को वैढ़न कोतवाली पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की थी।

Read More : Karur Rally : करूर रैली त्रासदी : मद्रास हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, परिजनों से वीडियो कॉल पर बातचीत शुरू

सुनवाई के दौरान विधायक मेश्राम ने अदालत से कहा कि “भास्कर मिश्रा मेरे छोटे भाई हैं, उनसे कोई राजनीतिक द्वेष नहीं है। मेरा उद्देश्य सिर्फ यह था कि कोई अमर्यादित या जातिगत टिप्पणी न हो, सजा दिलाने की मंशा नहीं थी।” विधायक के इस बयान के बाद न्यायालय ने भी माना कि मामले में सुधारात्मक दृष्टिकोण अपनाना उचित होगा।

वहीं, भास्कर मिश्रा ने अदालत में कहा कि उन्होंने जो बातें कही थीं, वह किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनता के दुख-दर्द को अभिव्यक्त करने के लिए कही थीं। हालांकि अदालत ने स्पष्ट किया कि चूंकि देवसर सीट एससी/एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है, इसलिए उस सीट के विधायक के प्रति अमर्यादित टिप्पणी कानूनी उल्लंघन मानी जाएगी।

Read More : Toxic cough syrups : MP-राजस्थान में 23 बच्चों की मौत, 5 राज्यों में बैन, सुप्रीम कोर्ट में CBI जांच की मांग

डीपीओ संजीव कुमार सिंह के मुताबिक, भास्कर मिश्रा ने अदालत में अपने अपराध को स्वीकार करते हुए आगे से दोबारा गलती न करने और कानून का पालन करने का भरोसा दिया। अदालत ने उन्हें हिदायत दी कि राजनीतिक मंचों पर विचार रखें, लेकिन भाषा की मर्यादा बनाए रखें। इन्हीं शर्तों पर उन्हें एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी गई।

जेल से रिहा होने के बाद भास्कर मिश्रा का समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और जुलूस निकालकर नारेबाजी की। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share The News
Previous articleKarur Rally : करूर रैली त्रासदी : मद्रास हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, परिजनों से वीडियो कॉल पर बातचीत शुरू
Next articleSingrauli : युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन 16 अक्टूबर को
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here