Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli : युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन 16 अक्टूबर को

Singrauli : युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन 16 अक्टूबर को

0
106

सिंगरौली। जिले के बेरोजगार युवाओं और युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से युवा संगम स्वरोजगार, रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 16 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे रोजगार कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, सिंगरौली में आयोजित होगा। मेले का आयोजन जिला प्रशासन, रोजगार कार्यालय सिंगरौली, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग और आईटीआई सिंगरौली के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।

मेले में भाग लेने वाली कंपनियों में महान इनर्जेन लिमिटेड, अदानी पॉवर, रिलायंस सासन पावर लिमिटेड, रिलायंस कोल माइंस, मुहेर, हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज, जे.पी. कोल माइंस, त्रिमुला इंडस्ट्रीज, कॉसमोस आयरन एंड पॉवर, आदित्य बिरला कैपिटल, एस.आई.एस. सिक्योरिटी, टाटा ए.आई.ए. बैढ़न, भारत सिक्योरिटी एजेंसी सहित अन्य कंपनियां शामिल होंगी।

Read More : Singrauli : कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा को मिली जमानत, विधायक ने कहा- सजा नहीं, सुधार ही मकसद था

रोजगार मेले में योग्यता अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, बी.टेक, स्नातक, पोस्ट ग्रेजुएशन एवं अन्य योग्यताएं मान्य होंगी। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

वेतनमान कंपनी के नियमानुसार होगा और इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ 16 अक्टूबर को आयोजित रोजगार मेले में शामिल होकर सीधे रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Read More : Karur Rally : करूर रैली त्रासदी : मद्रास हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, परिजनों से वीडियो कॉल पर बातचीत शुरू

यह रोजगार मेला जिले के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here