Saturday, September 26, 2026
Home Chhattisgarh CG News : घरघोड़ा में प्रशासन की बेरुख़ी – खण्डेल परिवार अब...

CG News : घरघोड़ा में प्रशासन की बेरुख़ी – खण्डेल परिवार अब भी बेघर, सड़क किनारे गुजर रहा जीवन

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। भरत खण्डेल (वार्ड क्रमांक 07, पंचशील बस स्टैंड निवासी) अपने पूरे परिवार के साथ कई दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि प्रशासन ने 23 सितम्बर 2025 को उनके 50 वर्ष पुराने मकान (खसरा नंबर 455/7, रकबा 0.162 हेक्टेयर) को विवादित परिस्थितियों में तोड़ दिया। तब से पूरा परिवार बरसात और आंधी-तूफ़ान के बीच सड़क किनारे जीवन बिता रहा है।

भरत खण्डेल ने बताया कि उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं थाना प्रभारी घरघोड़ा को आवेदन देकर अनशन की सूचना दी थी, लेकिन अब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा। “न घर मिला, न मुआवजा, न अस्थायी राहत – हम खुले आसमान तले जीने को मजबूर हैं,” उन्होंने कहा।

Read More : DELHI : महिला सुरक्षा पर सवाल : ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट पर उत्पीड़न का आरोप, FIR नहीं हुई दर्ज

इस मामले में भीम आर्मी ब्लॉक इकाई भी सक्रिय हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता संपत कुर्रे ने कहा कि यह प्रशासन की घोर लापरवाही है और यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तेज़ किया जाएगा।

Read More : CG NEWS : छत्तीसगढ़ में भी बैन हो सकता है कोल्डड्रिफ कफ सिरप, सीएम साय ने रिपोर्ट मंगाने की बात कही; माइनिंग कॉन्क्लेव में कांग्रेस सरकार पर निशाना

स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने दिनों से परिवार सड़क पर है, फिर भी प्रशासनिक अधिकारी मौन हैं। यह न केवल संवेदनहीनता, बल्कि मानवाधिकारों का उल्लंघन भी दर्शाता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here