Tuesday, October 6, 2026
Home Chhattisgarh CG News : जनपद सदस्य विक्की दास ने साथियों संग की एनएच...

CG News : जनपद सदस्य विक्की दास ने साथियों संग की एनएच की मरम्मत, सड़क हादसों में कमी लाने का छोटा सा प्रयास

रामकुमार भारद्वाज, फरसगांव। जनपद सदस्य एवं कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव विक्की दास ने रविवार को अपने साथियों के साथ मिलकर नेशनल हाइवे की खराब सड़कों की मरम्मत कर एक मिसाल पेश की। बोरगांव क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए उन्होंने स्वयं सड़क पर उतरकर गड्ढों को भरने का कार्य किया।

विक्की दास ने बताया कि “जनता ने हमें केवल शासन के कार्यों की निगरानी के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है। सड़कों की बदहाली के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। हमारा यह प्रयास दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक छोटा कदम है।”

Read News : DELHI : महिला सुरक्षा पर सवाल : ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट पर उत्पीड़न का आरोप, FIR नहीं हुई दर्ज

उन्होंने अपने साथियों के साथ सीमेंट और गिट्टी का मसाला तैयार कर सड़कों के गड्ढों को भरा। इस दौरान उनके साथ दुर्लभ बैरागी, विवेक सिकदर, दिलेश हलदार, मानकू मंडवी और राजा कुंडू सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने विक्की दास के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि अगर जनप्रतिनिधि इसी तरह जनहित के कार्यों में सक्रिय रहें, तो क्षेत्र की समस्याओं का समाधान जल्द संभव हो सकेगा।

Read News : CG NEWS : छत्तीसगढ़ में भी बैन हो सकता है कोल्डड्रिफ कफ सिरप, सीएम साय ने रिपोर्ट मंगाने की बात कही; माइनिंग कॉन्क्लेव में कांग्रेस सरकार पर निशाना

जनपद सदस्य एवं कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव विक्की दास ने रविवार को अपने साथियों के साथ मिलकर नेशनल हाइवे की खराब सड़कों की मरम्मत कर एक मिसाल पेश की। बोरगांव क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए उन्होंने स्वयं सड़क पर उतरकर गड्ढों को भरने का कार्य किया।

विक्की दास ने बताया कि “जनता ने हमें केवल शासन के कार्यों की निगरानी के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है। सड़कों की बदहाली के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। हमारा यह प्रयास दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक छोटा कदम है।”

Read News : MP News : बरगी डेम : पूर्ण क्षमता से अधिक जल, सुरक्षा के मद्देनजर गेट खोलकर निकासी

उन्होंने अपने साथियों के साथ सीमेंट और गिट्टी का मसाला तैयार कर सड़कों के गड्ढों को भरा। इस दौरान उनके साथ दुर्लभ बैरागी, विवेक सिकदर, दिलेश हलदार, मानकू मंडवी और राजा कुंडू सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने विक्की दास के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि अगर जनप्रतिनिधि इसी तरह जनहित के कार्यों में सक्रिय रहें, तो क्षेत्र की समस्याओं का समाधान जल्द संभव हो सकेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here