भोपाल। राजधानी के सुखीसेवनिया थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दबंग गुर्जर परिवार पर भाजपा नेत्री और ब्राह्मण परिवारों के साथ मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला ओमकारा सेवनिया की सिद्ध कॉलोनी का है, जहां मंदिर में कब्जे को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
पीड़िता शकुन शर्मा, जो बिलखिरिया मंडल भाजपा की महामंत्री हैं, ने बताया कि दबंग परिवार के सदस्यों ने मंदिर में पूजा करने से रोका और विरोध करने पर बाल पकड़कर खींचते हुए मारपीट की। आरोप है कि इसी परिवार ने तीन दिन पहले भी एक अन्य ब्राह्मण परिवार के साथ इसी तरह की हिंसा की थी।
READ MORE : छत्तीसगढ़ में भी ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप पर बैन, स्वास्थ्य विभाग ने दिए निर्देश…
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, वहीं इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।











