Bajaj Pulsar : Bajaj Pulsar से लेकर Matter Aera तक, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर मिल रहा बाइक्स पर बंपर डिस्काउंट

0
153
Bajaj Pulsar
Bajaj Pulsar

Bajaj Pulsar : नई दिल्ली — दिवाली के आसपास वाहनों की खरीदारी का रुझान तेजी से बढ़ता है, खासकर बाइक और स्कूटर सेगमेंट में। यदि आप इस फेस्टिव सीजन में नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास बेहतरीन बचत का मौका है। अब आप बाइक सिर्फ शोरूम से ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं, वो भी आकर्षक डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के साथ।

 

READ MORE: IND vs WI Live Score : IND vs WI लाइव स्कोर: अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया की बड़ी जीत, जडेजा के ऑलराउंड खेल से वेस्टइंडीज पारी और 140 रन से हारी

 

Bajaj Pulsar : दरअसल, Flipkart और Amazon जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर अब बाइक और स्कूटर खरीदने की सुविधा उपलब्ध है। इन प्लेटफॉर्म्स पर बाइक की बिक्री आपके नजदीकी अधिकृत डीलरशिप के जरिए होती है, लेकिन यहां खरीदने पर ग्राहकों को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

Bajaj Pulsar : ऑनलाइन खरीदारी के फायदे में शामिल हैं — एक ही जगह पर कई बाइक्स की तुलना करना, फीचर्स और कीमतें चेक करना, नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे पेमेंट विकल्प और खास बैंक ऑफर्स।

Bajaj Pulsar : उदाहरण के तौर पर Bajaj Pulsar 125 की बात करें तो कंपनी की वेबसाइट पर इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 85,355 रुपये है। वहीं, Amazon पर Pulsar 125 Neon Disc मॉडल 77,296 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा बैंक ऑफर का लाभ लेकर इस बाइक को लगभग 70,000 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Bajaj Pulsar : इसी तरह Flipkart पर भी आपको शानदार डील्स मिल रही हैं। इलेक्ट्रिक बाइक Matter Aera 5000+ की बात करें, तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत कंपनी की वेबसाइट पर 1,93,826 रुपये दर्ज है। जबकि फ्लिपकार्ट पर यह बाइक 1,78,826 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ 12,500 रुपये तक का बैंक ऑफर भी मिल रहा है। सभी ऑफर्स को मिलाकर ग्राहक काफी हद तक खर्च में कटौती कर सकते हैं।

Bajaj Pulsar : हालांकि, ग्राहक को यह ध्यान रखना होगा कि बाइक की एक्स-शोरूम कीमत के अलावा RTO, इंश्योरेंस और अन्य शुल्क भी अलग से देने होंगे। ये चार्ज ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से क्लियर किए जा सकते हैं।

Bajaj Pulsar : इस दिवाली अगर आप नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की डील्स जरूर चेक करें। इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि अच्छी-खासी बचत भी हो सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here