Wednesday, February 11, 2026
27.1 C
Raipur

Vijay Dashami : विजय दशमी का पर्व : राजधानी रायपुर के WRS में विकराल रावण, देखिए EXCLUSIVE वीडियो

Vijay Dashami : रायपुर : रायपुर में विजय दशमी के अवसर पर रावण दहन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। WRS रेलवे ग्राउंड में कुछ ही देर में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशालकाय पुतलों का दहन किया जाएगा।

 

Vijay Dashami : इस बार रावण को 105 फीट की ऊंचाई के साथ विकराल रूप में तैयार किया गया है, जबकि कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों की ऊंचाई 85-85 फीट रखी गई है।

 

 

 

Vijay Dashami : रावण का पुतला बनाने वाले कारीगर राजा ने बताया कि इस बार रावण के चेहरे और आंखों को खास तौर पर बड़ा और भयावह बनाया गया है, जिससे उसकी बनावट हर साल से अलग और ज्यादा प्रभावशाली नजर आएगी।

 

 

Vijay Dashami : मेघनाथ की प्रतिमा को पारंपरिक सौम्यता के साथ आकर्षक रूप में गढ़ा गया है, क्योंकि वह रावण का पुत्र था। मूर्तियों के निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब फाइनल टच और पेंटिंग का काम किया जा रहा है।

 

Vijay Dashami : रावण दहन के लिए मैदान में मूर्तियों की स्थापना का कार्य भी विधिवत पूजन के साथ शुरू कर दिया गया है। दहन स्थल के पास रेलवे लाइन होने की वजह से जिला प्रशासन और रेलवे ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। रावण दहन कार्यक्रम के दौरान वहां से गुजरने वाली सभी ट्रेनें 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी और लोको पायलट लगातार हॉर्न बजाते रहेंगे। लोगों से अपील की गई है कि वे रेल पटरी पर न बैठें और न ही खड़े हों।

 

 

Vijay Dashami : कार्यक्रम के आयोजक जी. स्वामी ने बताया कि आतिशबाजी की जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों को सौंपी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर साल की तरह इस बार भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दशहरे पर रावण दहन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मैदान में पहुंच रहे हैं।

 

 

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

Latest YouTube Shorts

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds