Thursday, February 12, 2026
29.1 C
Raipur

MP News : खामनी गांव में सजाया गया ‘बुरहानपुर का कटरा’, भक्तों ने किया माता वैष्णो देवी के भव्य दर्शन

गोपाल देवकर/बुरहानपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के खामनी गांव में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ग्रामीणों ने माता वैष्णो देवी का भव्य दरबार सजाया, जिसमें चार हिस्सों में बनी 650 फीट लंबी गुफा ने भक्तों को कटरा वैष्णो देवी के दर्शन का अनुभव कराया।

आयोजकों के अनुसार इस गुफा का निर्माण प्लास्टर ऑफ पेरिस से किया गया और इसमें 15 टन लोहा, 2000 बोरी प्लास्टर, 5,000 गुलाब के पौधे और 18,000 झंडू के पौधे लगाए गए। कुल लागत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। गुफा में उबड़-खाबड़ रास्ता, बाण गंगा और अर्ध कुंवारी जैसी विशेष व्यवस्था कर भक्तों को पवित्र अनुभव कराया गया।

Read More : CG NEWS : अंबष्ट सर को भावभीनी विदाई, प्रमोद ठाकुर बने नए D.E.O, शैलेश सिंह ने संभाला DIET प्राचार्य का पद

युवराज मोतेकर, आयोजनकर्ता ने बताया कि करीब 6 महीने से निर्माण कार्य चल रहा था और ग्रामीणों ने इसके लिए अपने घरों की छतों की बाउंड्री वॉल तक तोड़ दी, ताकि मार्ग पूरा हो सके। गुफा के माध्यम से गरीब और बुजुर्ग भक्त भी वैष्णो देवी के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य महसूस कर सकें।

इस दरबार में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य राज्यों से करीब 2 लाख भक्त दर्शन करने पहुंचे। आयोजन पूरी तरह स्वयंसेवी और सामूहिक प्रयास से सफल हुआ, जिसमें किसी सरकारी सहायता का उपयोग नहीं किया गया।

सुनील महाजन, ईश्वर पाटिल और किशोर पाटिल सहित अन्य आयोजकों ने बताया कि यह दरबार न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि ग्रामीण एकता और श्रमशक्ति का प्रतीक भी बन गया है।

Read More : बिलासपुर में खूनी साजिश : SECL की नौकरी के लालच में देवर बना हत्यारा, भाभी-भतीजी को मारने 5 लाख की सुपारी दी; मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार

भक्तों का कहना है कि खामनी का यह वैष्णो देवी दरबार कटरा के दरबार जैसी आध्यात्मिक अनुभूति दे रहा है। मीना देवकर और भारत भूषण देवकर जैसे भक्तों ने इसकी भव्यता और सजावट की प्रशंसा की।

Share The News

Latest YouTube Videos

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds