MP News : शस्त्र पूजन में पुलिस ने किया राष्ट्र सुरक्षा के प्रति समर्पण दोहराया

0
94

देबजीत देब/जबलपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर जबलपुर पुलिस लाइन में भव्य शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे और विधिवत शस्त्र पूजन में भाग लिया।

कार्यक्रम में जबलपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने शास्त्रों और शस्त्रों की पूजा कर राष्ट्र सेवा और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

मंत्री राकेश सिंह ने कहा, “भारत की प्राचीन संस्कृति में शास्त्र और शस्त्र दोनों का पूजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस बल का दायित्व है कि वह संविधान और कानून के अनुसार नागरिकों की रक्षा करे और समाज में शांति बनाए रखे।”

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने कहा, “शस्त्र पूजन केवल एक परंपरा नहीं है, बल्कि यह हमारे पुलिस बल की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और सुरक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।”

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी पूरे विधि-विधान से शस्त्र पूजन में शामिल हुए। यह आयोजन पुलिस बल की परंपरा, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के महत्व को उजागर करता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here