Burhanpur : विजयादशमी पर बुरहानपुर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन, सांसद-विधायक सहित अधिकारी रहे मौजूद

0
117

बुरहानपुर। विजयादशमी के अवसर पर बुरहानपुर जिले में पुलिस विभाग की ओर से परंपरागत शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस लाइन में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान शस्त्रों का हवन और पूजन किया गया।

शस्त्र पूजन कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, नेपानगर विधायक मंजू दादु, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस, महापौर माधुरी अतुल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, कलेक्टर हर्ष सिंह, एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने हर्ष फायर कर विजयादशमी के पर्व को और भी उत्साहपूर्ण बनाया।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि “विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। यह हमारी प्राचीन संस्कृति में शौर्य, सुरक्षा और साहस का प्रतीक है।”

इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों और उपस्थित नागरिकों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ दीं और कर्तव्यनिष्ठा एवं साहस की भावना को बनाए रखने का आह्वान किया।

Share The News
Previous articleधरसीवा की फैक्ट्री में आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म…..
Next articleCG Politics : रावण कौन? भाजपा विधायक के वार पर बैज का पलटवार-2028 में असत्य पर सत्य की होगी जीत….
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here