Mahakal Aarti Live : उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में आज प्रातःकाल भव्य शृंगार आरती का आयोजन हुआ। आरती से पहले महाकाल बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें फूलों, चंदन, रत्नजटित आभूषण और सुंदर वस्त्रों से भगवान महाकाल को सजाया गया। आरती के समय मंदिर प्रांगण “हर हर महादेव” और “जय श्री महाकाल” के जयकारों से गूंज उठा।
READ MORE : Horoscope Today 2 October 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल…
Mahakal Aarti Live : श्रद्धालुओं की भीड़ अलसुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। विशेष रूप से नवरात्रि के पावन दिनों में महाकाल की आराधना का महत्व और भी बढ़ जाता है। आरती के उपरांत भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार, प्रतिदिन की तरह आज भी ऑनलाइन और ऑफलाइन दर्शन व्यवस्था के माध्यम से देश-विदेश के लाखों भक्तों ने महाकाल बाबा के दिव्य दर्शन किए।
READ MORE : Jabalpur News : जबलपुर में ऐतिहासिक दशहरा उत्सव: रावण और मेघनाथ का हुआ भव्य दहन, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी
भक्तों का कहना है कि महाकाल के भव्य श्रृंगार और आरती के दर्शन मात्र से मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा की प्राप्ति होती है।









