Indore News : पाकिस्तान के झंडे वाले गुब्बारे लगे बिस्किट पैकेट का मामला इंदौर पहुंचा, सिंघल बंधुओं से पूछताछ जारी, इंदौर पहुंची राजस्थान और रतलाम पुलिस

0
122
Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर : राजस्थान के उन्हेल कस्बे में हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां बिस्किट के पैकेट के साथ पाकिस्तान के झंडे वाले गुब्बारे मिले। इन गुब्बारों पर “14 अगस्त जश्ने आज़ादी” और पाकिस्तानी झंडा छपा हुआ था। मामला अब मध्यप्रदेश के इंदौर तक पहुंच गया है, क्योंकि इन बिस्किट पैकेट्स की सप्लाई का स्रोत इंदौर के व्यापारी बताए जा रहे हैं।

Indore News : दरअसल प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इंदौर के दो व्यापारी नीरज सिंघल और धीरज सिंघल इस सप्लाई से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि यह माल इंदौर की महारानी रोड स्थित बसंत एजेंसी बैलून मार्ट से भेजा गया था। इस मामले में राजस्थान पुलिस की टीम रतलाम पुलिस के साथ मिलकर मंगलवार को इंदौर पहुंची और सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में दोनों व्यापारियों से पूछताछ शुरू की गई।

 

Indore News : वही बिस्किट के पैकेट्स पर लगे गुब्बारों को लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला किसी साजिश का हिस्सा है या महज एक लापरवाही। पुलिस का कहना है कि व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने दिल्ली सहित तीन स्थानों से यह गुब्बारे मंगवाए थे। गुब्बारे पैकिंग के दौरान कब और किसके द्वारा जोड़े गए इसकी जानकारी नहीं जैक।

Indore News : वही व्यापारी सिंघल बंधुओं ने अपनी ओर से सहयोग देने की बात कही है, वहीं अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल इस पूरे प्रकरण ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और प्रशासन की सतर्कता को भी बढ़ा दिया है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here