Bhind Road Accident : सड़क हादसे में गोताखोर सहित 5 की मौत का मामला, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने…

0
180
भिंड
भिंड

Bhind Road Accident : भिंड | मध्यप्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे 719 पर डंपर को ओवरटेक करने की कोशिश में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क की एक साइड चल रहे दो मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया।

READ MORE : छत्तीसगढ़ में गायों पर भड़का सियासी संग्राम : कांग्रेस का बड़ा आरोप, गौठान बंद होते ही 5 लाख गौमाता हुईं लापता…..

Bhind Road Accident : इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर सवार पति- पत्नी, बेटा- बेटी और दूसरी बाइक पर सवार एक शख्स सहित कुल 5 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फूप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। घटना नेशनल हाईवे 719 पर टेढ़ी पुलिया के पास घटित हुई।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें साफ दिख रहा है कि इटावा की तरफ से एक डम्पर भिण्ड की ओर जा रहा था जबकि मोटरसाइकिल दूसरी तरफ किनारे पर भिण्ड से इटावा की तरफ जा रही थीं।

READ MORE : ग्वालियर के बाजारों में 70 फीट तक के रावण की धूम, पुतला खरीदने उमड़े लोग…

इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर चालक ने डम्पर को ओवरटेक करने की कोशिश की और मोटरसाइकिल सवारों को अपनी चपेट में लेकर उनको कुचलता हुआ निकल गया। जिससे दो बच्चों सहित पांचों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों में सौरा गांव का रहने वाला 35 वर्षीय सुनील बघेल, उसकी पत्नी पपीता, बेटा छोटे और बेटी अंशु के साथ ही भिण्ड शहर के गौरी किनारे का रहने वाला गोताखोर इरशाद उर्फ भोला खान शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सुनील बघेल अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर नवदुर्गा पूजन के लिए फूप जा रहा था।

उसी के थोड़ा पीछे भोला खान भी अपनी बेटी को लेने इटावा जा रहा था। दोनों मोटरसाइकिल जब एनएच 719 पर टेढ़ी पुलिया के पास पहुंची उसी समय इस तेज रफ्तार कंटेनर ने उनमें जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार पांचों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।

भोला खान ने अब तक कई डूबते लोगों की जान बचाई थी और रेस्क्यू कार्यों में आगे रहता था। अचानक हुई इस दुर्घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here