Indore : रीगल तिराहा से सरवटे बस स्टैंड तक, पुलिस ने दर्जनों वाहनों पर कसा शिकंजा

VIKASH KHALKHO

इंदौर। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में शहर में यातायात सुधार के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों, विशेषकर बसों और ऑटो रिक्शों पर सख्त चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मुख्य रूप से रीगल तिराहा से लेकर सरवटे बस स्टैंड तक के क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया, जहां अवैध रूप से खड़े वाहन अक्सर यातायात जाम का कारण बनते हैं। अधिकारियों ने बताया कि कई बस और ऑटो रिक्शा स्थायी रूप से सड़क किनारे खड़े हो गए थे, जिन पर विशेष निगरानी रखी गई और चालान काटे गए।

Read More : Raipur Viral News : नशा बेखौफ : चलती कार में युवक का ड्रग्स लेते वीडियो वायरल, पुलिस तलाश में जुटी…

आज की कार्रवाई में लगभग चार दर्जन से अधिक वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस ने कहा कि इस प्रकार की अनियमितताएं न केवल यातायात बाधित करती हैं, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी परेशानी का कारण बनती हैं।

यातायात विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है और जहां कहीं भी नियमों का उल्लंघन होता है, वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है। अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात को सुचारू बनाना और नागरिकों को सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करना है।

Read More : CG NEWS: किरंदुल में स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान की शुरुआत, अधिशासी निदेशक रवीन्‍द्र नारायण ने जागरूकता मार्च को दिखाई हरी झंडी

पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े होने पर चेतावनी दिए बिना चालान काटा जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *