Tilda Nevra News : तिल्दा नेवरा में श्री अखंड राम नाम सप्ताह समारोह का 64वां आयोजन, भक्ति में डूबा नगर

Tilda Nevra News : तिल्दा नेवरा : अजय नेताम)धर्म और आस्था की नगरी तिल्दा नेवरा में श्री अखंड राम नाम सप्ताह समारोह का 64वां भव्य आयोजन बंजरंग चौक नेवरा में चल रहा है। यह पावन आयोजन 22 सितंबर, सोमवार से शरदिय नवरात्रि के शुभारंभ के साथ शुरू हुआ, जिसमें प्रभु श्रीराम के भजन-कीर्तन की मधुर गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया है।

Tilda Nevra News : समारोह की शुरुआत “रघुपति राघव राजा राम” जैसे भजनों के साथ हुई। श्री ब्राह्मण समाज की टोली प्रतिदिन सुबह 6 से 8 बजे तक प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन होकर भजन प्रस्तुत कर रही है।

Tilda Nevra News : अखंड राम नाम सप्ताह आयोजन एक ऐसी धार्मिक परंपरा बन चुकी है, जिसमें विभिन्न समाजों, संस्थाओं और भजन मंडलियों की भागीदारी इसे एकजुटता और सामूहिक श्रद्धा का प्रतीक बनाती है। आयोजन में प्रतिदिन अलग-अलग टोलियों को दो-दो घंटे का समय दिया जा रहा है, जिसमें सभी समाजों के सदस्य भजन-कीर्तन में भाग लेकर पुण्य के भागीदार बन रहे हैं।

Tilda Nevra News : इस धार्मिक आयोजन ने पूरे नेवरा और बाजारपारा क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया है। दिन-रात श्रद्धालु राम धुन और कीर्तन में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं।

Tilda Nevra News : समापन पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Tilda Nevra News : राम सप्ताह समिति द्वारा सभी धर्मप्रेमियों को आयोजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजन का समापन **29 सितंबर, सोमवार को सुबह हवन, आरती और पूजन के साथ होगा। दोपहर 2 बजे से प्रभु श्रीराम की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें आसपास के गांवों की करीब 15 टोलियां भाग लेंगी।

Tilda Nevra News : समापन समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रात 7 बजे मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की जानकारी आयोजक दुर्गेश नशीने ने दी। यह सप्ताह भर चलने वाला अखंड राम नाम संकीर्तन सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि तिल्दा नेवरा के जन-जन को जोड़ने वाला उत्सव बन गया है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories