Tuesday, September 8, 2026
Home Chhattisgarh rewa news : रीवा सांसद बने मसीहा, सड़क हादसे में घायल युवक...

rewa news : रीवा सांसद बने मसीहा, सड़क हादसे में घायल युवक की बचाई जान, देखें वीडियो

rewa news
rewa news

rewa news : रीवा। सड़क हादसे में घायल युवक की मदद के लिए रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा मसीहा बनकर सामने आए। यह घटना जोगिनिहाई टोल प्लाजा से करीब दो किलोमीटर पहले की बताई जा रही है, जहां एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था।

rewa news : संयोग से उसी दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा का काफिला वहां से गुजर रहा था। हादसा देखकर सांसद ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और स्वयं घायल युवक की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने अपनी गाड़ी से फर्स्ट एड बॉक्स निकलवाकर घायल को प्राथमिक उपचार दिया और उसकी हालत संभाली।

rewa news : इसके बाद सांसद ने मौके से ही एंबुलेंस बुलवाई और घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया। साथ ही पुलिस को भी हादसे की सूचना दी गई, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।स्थानीय लोगों ने सांसद की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की। समय पर मदद मिलने से घायल युवक की जान बच सकी।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here