Chaitanyananda Case : दिल्ली पुलिस की पूछताछ में अड़ा डर्टी बाबा, लैपटॉप-फोन का पासवर्ड बताने से किया इनकार….

Chaitanyananda Case : दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने छात्राओं के यौन शोषण और धोखाधड़ी के आरोपों में फंसे चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ डर्टी बाबा को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। करोड़ों की संपत्ति का मालिक यह तथाकथित बाबा गिरफ्तारी से बचने के लिए वृंदावन, मथुरा और आगरा के सस्ते होटलों में ठिकाना बदलता रहा। पुलिस ने आरोपी के पास से एक आईपैड और तीन मोबाइल बरामद किए हैं, लेकिन पूछताछ के दौरान बाबा अपने डिजिटल डिवाइसों के पासवर्ड बताने से साफ इनकार कर रहा है।

READ MORE : Gold Silver Price Today : सोना-चांदी के दामों में उछाल, कीमतें पहुंचीं नए शिखर पर, खरीदें या करें इंतजार? पढ़िए खबर

Chaitanyananda Case : पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि बाबा छात्रावास और परिसर पर सीसीटीवी से नजर रखता था। साथ ही उसके पास से फर्जी विजिटिंग कार्ड और एआई से बनाई गई तस्वीरें भी मिलीं, जिनमें वह खुद को पीएमओ से जुड़ा और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का प्रतिनिधि बताता था। पुलिस ने इन सभी साक्ष्यों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

चैतन्यानंद पर आरोप है कि उसने अपने सहयोगियों के जरिए पीएमओ से निकटता का झूठा दावा कर कई लोगों को गुमराह किया। साथ ही, खाते खुलवाने के दौरान फर्जी दस्तावेज जमा कर करोड़ों की लेन-देन की जानकारी भी सामने आई है।

READ MORE : Durga Ashtami : दुर्गा अष्टमी पर सालों बाद बन रहा है महा-शुभ संयोग, इस विधि से करें मां दुर्गा की आराधना…

वर्तमान में दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एक निजी इंजीनियरिंग संस्थान का निदेशक रहे इस आरोपी पर पहले भी छेड़छाड़ और धोखाधड़ी के केस दर्ज हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है, इसलिए हिरासत जरूरी है। वहीं, पीड़िताओं के वकील ने अदालत से मांग की है कि पासवर्ड और डिजिटल साक्ष्यों तक पहुंचने के लिए उसे सख्ती से पूछताछ में रखा जाए।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories