Sharad Purnima 2025 Date : शरद पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय, सालभर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा…

Parivesh
Sharad Purnima 2025 Date

Sharad Purnima 2025 Date : शरद पूर्णिमा को हिन्दू धर्म में सबसे शुभ और फलदायक पूर्णिमा माना जाता है। यह वह एकमात्र रात होती है जब चन्द्रमा अपनी सोलहों कलाओं के साथ उदित होता है। मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा-अर्चना और विशेष उपाय से घर-परिवार पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है और पूरे साल सुख-समृद्धि बनी रहती है।

READ MORE : Asia Cup 2025 : एशिया कप फाइनल के बाद बढ़ा विवाद, क्या बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड,पढ़िए खबर

Sharad Purnima 2025 Date : साल 2025 में शरद पूर्णिमा का पर्व 6 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि का आरंभ दोपहर 12:23 बजे होगा और यह 7 अक्टूबर सुबह 9:16 बजे तक रहेगी। इस दिन चन्द्रोदय का समय शाम 5:27 बजे है।

READ MORE : Chaitanyananda Case : दिल्ली पुलिस की पूछताछ में अड़ा डर्टी बाबा, लैपटॉप-फोन का पासवर्ड बताने से किया इनकार….

शरद पूर्णिमा पर विशेष पूजन और उपाय

  • इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा करने से घर में सुख-शांति और धन की वृद्धि होती है।
  • मां लक्ष्मी की पूजा सफेद वस्त्र और सफेद मिठाई के भोग के साथ करें।
  • “ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जप करें।
  • कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • रात को सुपारी पर लाल धागा लपेटकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें और अगले दिन उसे तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें। मान्यता है कि इससे धन की कमी नहीं रहती।

शास्त्रों में कहा गया है कि शरद पूर्णिमा की चांदनी अमृत तुल्य होती है। इस दिन के किए गए छोटे-से उपाय भी बड़ा फल देते हैं और घर में लक्ष्मी जी का स्थायी वास बनता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *