Saturday, October 3, 2026
Home Tech रायपुर में नेशनल हाईवे पर रईसजादों का जानलेवा स्टंट 15-20 लग्जरी कारों...

रायपुर में नेशनल हाईवे पर रईसजादों का जानलेवा स्टंट 15-20 लग्जरी कारों के काफिले ने बनाया दहशत का माहौल, VIDEO वायरल….

रायपुर में नेशनल हाईवे
रायपुर में नेशनल हाईवे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नेशनल हाईवे (NH) पर लग्जरी कारों में सवार कुछ रईसजादों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 25 सितंबर की देर रात हुए इस घटनाक्रम ने आम जनता की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read more : शाजापुर दर्दनाक सड़क हादसा : कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत में 1 की मौत, 5 घायल…

खिड़की और सन-रूफ से लटककर बनाए रील्स

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करीब 15 से 20 लग्जरी कारों का एक काफिला केनाल रोड से आरंग की ओर बढ़ रहा है। कारों में सवार युवक खिड़की और सन-रूफ (Sun-Roof) से बाहर लटककर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं, जिससे हाईवे पर चलने वाले अन्य वाहनों के लिए खतरा पैदा हो गया। स्टंटबाजी के दौरान युवक गाड़ियों में गैंगस्टर सॉन्ग ‘AK-47’ और अन्य गाने बजाकर रील (Reel) बना रहे थे और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nishanebaz.com (@nishaanebaz_com)

 

तीन थानों की सीमा से गुजरा काफिला, पुलिस रही बेखबर

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा काफिला सिविल लाइन, खम्हारडीह और तेलीबांधा—तीन प्रमुख थाना क्षेत्रों की सीमा से होकर गुजरा। इसके बावजूद, पुलिस या ट्रैफिक विभाग के किसी भी अधिकारी ने उन्हें रोकने या इन नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की कोशिश नहीं की। कारों में हूटर, सायरन और जलते इंडिकेटर भी लगे हुए थे, जो कि नियमों का खुला उल्लंघन है।

Video Viral : फ्लाई ओवर पर स्टंट बाजी का खतरनाक तमाशा, वीडियो वायरल…

स्थानीय लोगों ने इस मामले में पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं और मांग की है कि वीडियो के आधार पर इन खतरनाक स्टंटबाजों और उनके वाहनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here