I Love Mohammed poster : बरेली बवाल – मौलाना तौकीर रजा समेत 8 गिरफ्तार, 40 हिरासत में, 2000 पर FIR

VIKASH KHALKHO

बरेली। बरेली की अल हजरत दरगाह के आसपास शुक्रवार को ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लेकर निकले प्रदर्शनकारियों के कारण हिंसक टकराव हुआ। देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक रूप धारण कर लिया, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

Read More : Big Breaking : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जबलपुर कोर्ट का समन

बरेली में जुमे की नमाज के बाद बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मौलाना तौकीर रजा के सड़क पर उतरने के ऐलान से बिगड़ा माहौल - Lathicharge in Bareilly Maulana ...पुलिस कार्रवाई:

  • मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
  • कुल 8 लोगों को जेल भेजा गया।
  • अब तक 40 लोगों को हिरासत में लिया गया।
  • कुल 2000 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी हैं।
  • बरेली के एसएसपी ने बताया कि हिंसा में कुल 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

बरेली में बवाल, लाठीचार्ज !! मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर मुस्लिम युवक इस्लामिया मैदान में इकट्ठा होने जा रहे थे। उन्हें "आई लव मोहम्मद ...Read More : Asura avatar : दुर्गा पंडाल में डोनाल्ड ट्रंप का ‘असुर’ अवतार, बहरामपुर दुर्गा पंडाल में किया गया प्रदर्शित – देखे तस्वीर

क्या हुआ था घटना के दौरान:
इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान के समर्थन में प्रदर्शन का ऐलान किया था, लेकिन प्रशासन की मंजूरी नहीं मिलने के कारण प्रदर्शन रद्द कर दिया गया। इससे नाराज़ होकर कुछ लोग मस्जिद और रजा के घर के आसपास इकट्ठा हुए और हिंसा शुरू कर दी।

Read More : Singrauli : जियावन पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा

प्रशासन का बयान:
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि पुलिस ने सख्त कार्रवाई की और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी बयान जारी कर कहा कि बरेली हिंसा एक साजिश के तहत की गई थी, जिसका उद्देश्य पश्चिमी यूपी में उद्योग और निवेश को प्रभावित करना था।

बरेली में बवाल के बाद सख्त एक्शन, मौलाना तौकीर रजा समेत 8 गिरफ्तार, 40 हिरासत में, 2000 पर एफआईआरआगे की कार्रवाई:

  • पुलिस के पास 200 से ज्यादा CCTV फुटेज हैं।

  • डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि वीडियो और तस्वीरों के माध्यम से हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *