Monday, May 18, 2026
37.1 C
Raipur

Gwalior News : ग्वालियर में माता के जागरण के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी नामजद, एक हिरासत में

Gwalior News : ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर में माता के जागरण के दौरान एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बदमाशों की संख्या तीन बताई गई है और पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को भी चिन्हित किया है। आरोपी मृतक के पड़ोसी बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस – दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

 

Gwalior News : ग्वालियर थाना अंतर्गत लधेड़ी इलाके में स्थित बड़े हनुमान मंदिर के समीप 20 वर्षीय मोनू बाथम की तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया है कि मोनू माता का भक्त था। हर साल नवदुर्गा में मोहल्ले में माता की प्रतिमा की स्थापना कर उनकी आराधना करता था। मोनू का लघेड़ी में पुश्तैनी घर है और वर्तमान में वह अपने माता -पिता के साथ मुरार में रहता था। बीती रात माता के दरबार में जागरण का भव्य आयोजन किया गया था। इसी दौरान मोनू जागरण में भजनों का आनंद ले रहा था, तभी हथियारों से लैस तीन बदमाश रोहित बाथम, रौनक बाथम और पंकज बाथम मौके पर आ धमके और इन्हीं में से एक रौनक बाथम नामक बदमाश ने पीछे से मोनू को गोली मार दी।

 

Gwalior News : गोली लगने के बाद मोनू बेसुध होकर जमीन पर गिर गया, लहूलुहान हालत में मोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने नब्ज टटोलते ही मोनू को मृत घोषित कर दिया। इससे पहले घटना कारित करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।सभी आरोपी मृतक के पड़ोसी बताए जा रहे हैं और वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि 6 महीने पहले मोहल्ले में रहने वाला भूरा बाथम से मोनू का विवाद हुआ था। भूरा आपराधिक प्रवृति का है और संदेह है कि उसी के इशारे पर मोनू की हत्या की गई है।

 

Gwalior News : क्योंकि मोनू, भूरा की आपराधिक गतिविधियों का विरोध करता था। मोनू भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था। मोनू के परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि 15 अगस्त को मोनू ने आरोपियों की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर आईजी ग्वालियर रेंज और एसपी से व्हाट्सएप पर मैसेज के जरिए शिकायत की थी।

Gwalior News : बाबजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई। मोनू के परिजनों ने मीडियाकर्मियों को मोबाइल के स्क्रीन शॉट भी उपलब्ध कराए हैं। जिसमें आईजी और एसपी को भेजे गए व्हाट्सएप मैसेज हैं। वहीं पुलिस ने मोनू के चाचा सोनू बाथम की शिकायत पर तीन आरोपियों राहुल, रौनक और पंकज बाथम को नामजद कर लिया है, साथ ही संदेही भूरा बाथम को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है। इधर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस -दस हजार रुपए के इनाम घोषित किए हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

किसानों की समस्याओं को लेकर रतलाम कांग्रेस ने किया पुतला दहन…

Farmer Protest:Indian National Congress और जिला किसान कांग्रेस द्वारा...

Related Articles

Popular Categories