Bhopal : एक तरफ ईरानी गैंग का सरगना गिरफ्तार, दूसरी तरफ ड्रग्स का नेटवर्क ध्वस्त; शहर में अपराध पर पुलिस का बड़ा प्रहार

0
113

भोपाल : भोपाल पुलिस ने शहर में बड़े आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ दोहरी कार्रवाई की है. एक तरफ, देशभर में लूट को अंजाम देने वाले ईरानी गैंग का मास्टरमाइंड आबिद अली उर्फ राजू ईरानी पुलिस के शिकंजे में आ गया है. दूसरी तरफ, क्राइम ब्रांच ने MD ड्रग्स के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दामाद और ससुर को गिरफ्तार किया है.

लूट का मास्टरमाइंड राजू ईरानी गिरफ्तार

अमन कॉलोनी के ईरानी डेरा का रहने वाला राजू ईरानी, पुलिस और CBI अधिकारी बनकर पूरे देश में लूट की वारदातों को अंजाम देता था. राजू पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और फर्जी पासपोर्ट से ईरान भागने के आरोप भी हैं. उसके खिलाफ 20 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं, जिसमें महाराष्ट्र में लगा मकोका (MCOCA) भी शामिल है. पिछले दो साल से तीन राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

Read News : CG News : कृष्णा पब्लिक स्कूल आरंग के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का केस दर्ज

पुलिस ने 80 पुलिसकर्मियों के साथ ईरानी डेरा में छापा मारा और इस दौरान बाहरी ईरानियों को शरण न देने की चेतावनी भी दी. राजू का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने खुद ईरान जाने की बात कही है. इस घटना के बाद ईरानी डेरा में रह रहे लोगों की नागरिकता जांच पर भी सवाल उठ रहे हैं.

MD ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश

क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के एक बड़े नेटवर्क को तोड़ते हुए किफायतुल्लाह नाम के ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया. उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह राजस्थान से MD ड्रग्स लाकर भोपाल में बेचता था. यह नेटवर्क दामाद और ससुर मिलकर चला रहे थे.

Read News : Paracetamol : WHO ने ट्रंप के दावे को किया खारिज: प्रेग्नेंसी में पैरासिटामोल से ऑटिज्म का खतरा नहीं

किफायतुल्लाह का दामाद अरबाज खान पहले से ही इंदौर जेल में बंद है. आरोपी ने कबूल किया कि वह अरबाज के पुराने ग्राहकों को MD पाउडर देने आया था. अरबाज के मोबाइल से ड्रग्स की खरीद-फरोख्त से जुड़ी ऑनलाइन पेमेंट के सबूत भी मिले हैं. इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here