CG NEWS : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 28 निलंबित आबकारी अधिकारी सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत के बाद कोर्ट में पेश, सिंडिकेट के जरिए कमाए थे 88 करोड़

0
158
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान सामने आए शराब घोटाले में नामजद 28 निलंबित आबकारी अधिकारी शनिवार को रायपुर स्थित EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण) कोर्ट में पेश हुए। सभी अधिकारियों को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली थी। आरोप है कि ये सभी अधिकारी शराब सिंडिकेट का हिस्सा थे और इस नेटवर्क के जरिए इन्होंने करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की।

CG NEWS : ईडी की जांच में सामने आया है कि सिंडिकेट में शामिल इन अफसरों ने मिलकर लगभग 88 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की थी। अगस्त के आखिरी सप्ताह में सुप्रीम कोर्ट ने इन अधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिका को मंजूरी दी थी। इसके बाद अब वे अदालत में पेश हुए हैं।

CG NEWS : क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला?

CG NEWS : शराब घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रही है। यह मामला आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ACB) में दर्ज एक FIR से जुड़ा है, जिसमें करीब 2,000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया गया है।

CG NEWS : ईडी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घोटाले का मास्टरमाइंड कारोबारी अनवर ढेबर था, जिसने तत्कालीन आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा के साथ मिलकर सिंडिकेट खड़ा किया था।

CG NEWS : फरवरी 2019 में बनी थी सिंडिकेट की नींव

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, फरवरी 2019 में रायपुर की जेल रोड स्थित होटल वेनिंगटन में एक गुप्त बैठक हुई थी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ की प्रमुख डिस्टलरियों के संचालकों को बुलाया गया था। इनमें नवीन केडिया (छत्तीसगढ़ डिस्टलरी), भूपेंदर पाल सिंह भाटिया (भाटिया वाइंस प्राइवेट लिमिटेड), प्रिंस भाटिया, राजेंद्र उर्फ चुन्नू जायसवाल (वेलकम डिस्टलरी) और हीरालाल जायसवाल शामिल थे।

CG NEWS : बैठक में अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी और अरविंद सिंह भी मौजूद थे। बैठक के दौरान यह तय किया गया कि डिस्टलरी से सप्लाई होने वाली शराब पर प्रति पेटी कमीशन वसूला जाएगा। इसके बदले डिस्टलरी संचालकों को रेट बढ़ाने का आश्वासन दिया गया।

CG NEWS : घोटाले को A, B और C पार्ट में बांटा गया

CG NEWS : ईडी के अनुसार, पूरे घोटाले को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए इसे तीन हिस्सों – A, B और C में बांटा गया था, जिससे अलग-अलग स्तर पर पैसे का हिसाब-किताब किया जा सके। हर लेयर में अलग-अलग अधिकारियों और कारोबारियों की भूमिका तय की गई थी।

CG NEWS : सरकार ने किए थे अधिकारी निलंबित

CG NEWS : शराब घोटाले में नाम सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने इन सभी 28 आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। अब कोर्ट की कार्यवाही के बाद यह देखा जाना बाकी है कि जांच आगे किस दिशा में बढ़ती है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here