MP News : गोटेगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चीतल के शिकारियों पर शिकंजा, दो गिरफ्तार

0
76

गोटेगांव। जिले में अवैध हथियारों और वन्य जीव शिकार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ठेमी क्षेत्र में दो शिकारियों को गिरफ्तार किया गया।

मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम घुघरी में आरोपियों के घर दबिश दी। आरोपियों कुमेर मलाह और नेतराम उर्फ नित्तू मलाह के कब्जे से दो भरमार बंदूक, बारूद, साथ ही जंगल से शिकार किए गए चीतल का मांस और सींग बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट और धारा 50, 51 एवं 9 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।

Read News : MP News : “हिंदू मस्जिद नहीं जाता, तो मुस्लिम गरबे में क्यों?” – विधायक शर्मा का कांग्रेस पर वार

इस कार्रवाई में अति. पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया और एसडीओपी मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ठेमी, निरीक्षक प्रीति मिश्रा, स.उ.नि. देवसिंह पाल, स.उ.नि. राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक अवधेश पटेल सहित कई पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने अवैध शस्त्र और वन्य जीव शिकार के मामलों में निरंतर कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here