MP NEWS: मछली परिवार मामले में हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, डायमंड सिटी समेत 36 लोग कार्रवाई की जद में

0
125
MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS: भोपाल : मछली परिवार भूमि विवाद मामले में डायमंड सिटी सहित 36 लोगों को हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। तहसीलदार कोर्ट से मिले नोटिसों के खिलाफ स्टे की मांग की गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने इन नोटिसों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। अब प्रशासन 22 सितंबर से सीमांकन के आधार पर कार्रवाई शुरू करेगा।

MP NEWS: जिन लोगों के जवाब से प्रशासन संतुष्ट नहीं है, उनके अतिक्रमण हटाए जाएंगे। प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले कमर्शियल प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलेगा। डायमंड सिटी की करीब 20 रिहायशी संपत्तियां भी कार्रवाई के दायरे में हैं।

MP NEWS: प्रशासन द्वारा जारी किए गए नोटिसों में बताया गया कि 8 मामलों में खेती की जमीन पर कब्जा किया गया, जबकि 4 नोटिस कॉलोनी के रास्तों पर अतिक्रमण को लेकर जारी हुए थे। इस पूरे विवाद की जड़ पशुपालन विभाग की शिकायत है, जिसके बाद सीमांकन की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here