PANNA : जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए 2 अक्टूबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा

पन्ना : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प के तहत प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दुगना करने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग गांव-गांव जाकर अभियान संचालित करेगा। इसमें 10 या उससे अधिक गोवंश और भैंस रखने वाले पशुपालकों को प्रशिक्षित ए.आई. वर्कर और ए.आई. टेक्नीशियन विशेष सलाह देंगे।

डॉ. एन.के. गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने बताया कि ए.आई. वर्कर पशुपालकों को उनके बीरड को अपग्रेड करने, पोषण और खान-पान सुधारने, और ए.आई. तकनीक के माध्यम से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की जानकारी देंगे। ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद टीम सीधे ग्राम पंचायतों में जाकर पशुपालकों की समस्याओं का निदान करेगी और आवश्यक समाधान जिला स्तर पर उपलब्ध कराएगी।

डॉ. एन.के. गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग — “2 अक्टूबर से गांव-गांव जाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और पशुपालकों को ए.आई. तकनीक एवं पोषण संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories