Wednesday, September 23, 2026
Home Chhattisgarh CG News : बीजापुर : एनएमडीसी बचेली ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़...

CG News : बीजापुर : एनएमडीसी बचेली ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु 4 करोड़ के उपकरण प्रदान किए

फकरे आलम खान/बचेली। बीजापुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एनएमडीसी, बचेली निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में एनएमडीसी के सीएसआर विभाग के उप महाप्रबंधक जोसी थॉमस ने 19 सितंबर 2025 को सीएमएचओ, बीजापुर को विभिन्न चिकित्सा उपकरण प्रदान किए।

प्रदान किए गए उपकरणों में 1 अल्ट्रा साउंड मशीन, 30 बेबी वार्मर, 25 फोटोथेरपी, 1 अप्पर जीआई एंडोस्कोपी और 7 फ्लोर क्लीनिंग मशीनें शामिल हैं। इन उपकरणों की कुल लागत लगभग 4 करोड़ रुपये है।

Read News ; BIG BREAKING : CGPSC घोटाला : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले में अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी

एनएमडीसी का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाना और समीपवर्ती क्षेत्रों के आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ये उपकरण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और मरीजों को सुविधाजनक इलाज सुनिश्चित करने में सहायक साबित होंगे।

Share The News
Previous articleChhattisgarh Liquor Scam : Big-Boss वॉट्सऐप ग्रुप में खुला पैसों का खेल, IAS अफसरों को दी गालियां
Next articleCG Big Fraud News : पेट्रोल पंप मालिक से करोड़ो की ठगी, भरोसा जीतकर 6 महीने तक खेला फर्जीवाड़े का खेल
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here