Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : एयरपोर्ट हादसे के दोषियों पर केस, कनकेश्वरी गरबा विवाद...

Indore News : एयरपोर्ट हादसे के दोषियों पर केस, कनकेश्वरी गरबा विवाद में BJP विधायक घिरे, चाकू से युवक की हत्या

Indore News
Indore News

1. एयरपोर्ट रोड हादसा : ट्रक ड्राइवर और हेल्पर पर नया केस दर्ज
इंदौर एयरपोर्ट रोड हादसे में तीन लोगों की मौत के मामले में ट्रक ड्राइवर गुलशेर और हेल्पर शंकर पर एक और प्रकरण दर्ज किया गया है। एरोड्रम थाना पुलिस ने ट्रैफिक सिपाही की शिकायत पर दोनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है। पुलिस दोनों को धरमपुरी ले जाएगी, जहां ड्राइवर पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं।

2. कनकेश्वरी गरबा महोत्सव पर विवाद : विधायक रमेश मेंदोला पर गंभीर आरोप
नवरात्रि से पहले इंदौर का कनकेश्वरी गरबा महोत्सव विवादों में आ गया है। बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला पर उनके ही पार्टी कार्यकर्ता और जिला संयोजक जीतू चौधरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। चौधरी का कहना है कि गरबा महोत्सव से गरीब बच्चियों से वसूली कर कमाई की जा रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा – “कल से मेरे साथ किसी भी घटना-दुर्घटना के लिए जिम्मेदार सिर्फ विधायक रमेश मेंदोला होंगे।” इस विवाद पर कांग्रेस ने भी तंज कसा है।

3. चाकूबाजी में युवक की हत्या : दो सगे बदमाश भाई आरोपी
इंदौर में मामूली विवाद के बाद दो सगे बदमाश भाइयों ने युवक उमेश की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी पप्पी उर्फ आशीष और चीन ठाकुर ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हीरानगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को देर रात हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।एयरपोर्ट हादसे के दोषियों पर केस, कनकेश्वरी गरबा विवाद में BJP विधायक घिरे, चाकू से युवक की हत्या

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here