इंदौर। Indore News : इंदौर शहर में देर रात हुई तेज बारिश ने नदी-नालों को उफान पर ला दिया। इसी दौरान मायाखेड़ी गांव का आठ वर्षीय बच्चा राजवीर (पिता: राजपाल मालवीय) नाले में बह गया।
Indore News : स्थानीय ग्रामीणों ने जैसे ही घटना देखी, उन्होंने तुरंत खोजबीन शुरू की। कुछ ही समय में लसुड़िया थाना पुलिस और एसडीआरएफ का दल घटनास्थल पर पहुँच गया। रातभर चली सर्चिंग के बाद बच्चे का शव नाले की पुलिया के नीचे मिला।
मृतक बच्चे के शव को तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बारिश के कारण नाले में बढ़े जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।













