Singrauli News : सिंगरौली : सिंगरौली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले में आयोजित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में किया गया। इस अवसर पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर एवं अभियान के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिले की प्रभारी मंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग की मंत्री सम्पतिया उईके ने कहा कि “एक स्वस्थ नारी अपने परिवार को उर्जा, संस्कार और शक्ति प्रदान करती है।
Singrauli News : जब परिवार सशक्त होता है तो समाज और देश भी सशक्त होते हैं वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राधा सिंह, सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, वन मंडल अधिकारी अखिल बंसल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।
Singrauli News : प्रभारी मंत्री उईके ने कहा कि यह दिन सौभाग्य का है कि प्रदेशभर में प्रधानमंत्री के आह्वान पर यह अभियान शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकसित प्रदेश के रूप में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि नारी स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना, उनके सम्मान की रक्षा करना और हर स्तर पर उन्हें सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है।
Singrauli News : उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्वास्थ्य शिविरों एवं संस्थानों के माध्यम से निवारक, संवर्धनात्मक और उपचारात्मक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। एनिमिया की रोकथाम, किशोरियों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में जागरूकता तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना इस अभियान के मुख्य उद्देश्य हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने स्नेह आशीष अभियान अंतर्गत आयोजित पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिलाओं को प्रोत्साहित किया। साथ ही उपस्थित जनसमूह ने धार जिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण देखा और सुना।











