धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को धार जिले के बदनावर स्थित पी.एम. मित्र पार्क के शिलान्यास से पहले माहौल गरमाता जा रहा है। कार्यक्रम से पहले बदनावर में लगाए गए पीएम मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वागत बैनर पोस्टर अज्ञात बदमाशों द्वारा फाड़ दिए गए।
आदिवासी समुदाय में आक्रोश
भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती के कथित बयान कि आदिवासी “वनवासी” हैं, से आदिवासी समाज नाराज हो गया। विरोध स्वरूप आदिवासी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष का पुतला फूंककर अपनी नाराजगी जताई।
-
निलेश भारती, भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा –
- “बचपन से ही मैं सनातनी हूँ। आदिवासी समाज से ही हिंदू संस्कृति की उत्पत्ति हुई है। बैनर फाड़ने वाली घटना केवल छोटी सोच को दर्शाती है।”
-
राधेश्याम मुवेल, कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा –
- “आदिवासी आदिवासी हैं। उन्हें वनवासी कहना आदिवासी समाज के लिए अपमानजनक है और इससे समुदाय आहत हुआ है।”









