Saturday, August 29, 2026
Home Religious Salasar Balaji Aarti : आरती की गूंज से माहौल हुआ भक्तिमय, सालासर...

Salasar Balaji Aarti : आरती की गूंज से माहौल हुआ भक्तिमय, सालासर धाम में उमड़ा सैलाब

Salasar Balaji Aarti
Salasar Balaji Aarti

राजस्थान | Salasar Balaji Aarti : राजस्थान के चूरू ज़िले स्थित सालासर धाम में आज सुबह श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत माहौल में मंगला आरती का आयोजन हुआ। तड़के ब्रह्ममुहूर्त में जब मंदिर के पट खोले गए, तभी से भक्तों की लंबी कतारें दर्शन के लिए उमड़ पड़ीं। आरती के दौरान शंख-घंटियों की गूंज, ढोल-नगाड़ों की थाप और “बोलो सियावर रामचंद्र की जय, पवनसुत हनुमान की जय” के जयकारों से पूरा मंदिर प्रांगण गूंज उठा।

Salasar Balaji Aarti : मंदिर पुजारियों ने परंपरागत विधि-विधान से श्री सालासर बालाजी महाराज का विशेष शृंगार कर दीप आरती की। इस दौरान भक्तों ने बालाजी महाराज के चरणों में प्रसाद और चांदी के छत्र चढ़ाए। श्रद्धालुओं का कहना है कि सुबह की इस मंगला आरती के दर्शन मात्र से ही मन को अद्भुत शांति और शक्ति की अनुभूति होती है।

आज धाम में दूर-दूर से आए हजारों भक्तों ने भाग लिया और बालाजी महाराज से सुख-समृद्धि, निरोगी जीवन और परिवार के मंगल की कामना की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here