काठमांडू, नेपाल। नेपाल में हाल ही में Gen-Z के नेतृत्व वाले हिंसक प्रदर्शन के बाद उत्पन्न राजनीतिक संकट के बीच, देश की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया है।
राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल और सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल की मौजूदगी में Gen-Z समूहों की बैठक में सुशीला कार्की के नाम पर सहमति बनी। वह आज रात 8:45 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण करेंगी।
Read News : Jabalpur News : बिलपुरा में तैयार क्लीनिक में नशेड़ियों का कब्जा, स्वास्थ्य सुविधा अधर में
इस नियुक्ति के साथ ही सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी, जो देश के लिए एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षण है।
Read News : MP News : महिलाओं की सुरक्षा के लिए रांझी पुलिस सतर्क, असामाजिक गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि उनका नेतृत्व देश में हालिया अशांति और हिंसा के बाद स्थिरता लाने में अहम भूमिका निभा सकता है।











