Saturday, February 14, 2026
17.7 C
Raipur

Rewa News : स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में ही स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, 23 सालों से चोरी की बिजली पर चल रहा है संजीवनी क्लिनिक…

रीवा : Rewa News : मध्यप्रदेश सरकार भले ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर होने का दावा करती हो, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री के ही विधानसभा क्षेत्र में स्थित एक संजीवनी क्लिनिक की चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। रीवा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित यह क्लिनिक पिछले 23 सालों से बिजली चोरी कर चलाया जा रहा है। इस गंभीर लापरवाही के कारण यहां मरीजों को वैक्सीन जैसी मूलभूत सुविधा भी नहीं मिल पा रही है।

Rewa News : 23 सालों से बिजली चोरी का खेल

बताया गया है कि यह भवन लगभग 20 साल पहले एक सिविल डिस्पेंसरी हुआ करता था, जिसे 3 साल पहले उन्नत कर संजीवनी क्लिनिक का दर्जा दिया गया। लेकिन, पिछले 23 सालों से न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही यहां के चिकित्सकों ने स्थायी बिजली कनेक्शन लेने की कोशिश की।

बिजली की सुचारू व्यवस्था न होने के कारण क्लिनिक में वैक्सीन भंडारण के लिए फ्रीजर या डीप फ्रीजर जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए 2 से 8 डिग्री सेल्सियस का तापमान जरूरी होता है, जो बिजली के बिना संभव नहीं है। यही वजह है कि यहां मरीजों को वैक्सीनेशन की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

बिजली विभाग भी लापरवाह

एक तरफ सरकार बिजली चोरी रोकने के लिए डिजिटल ऐप और विशेष थाने बना रही है, वहीं दूसरी तरफ इस क्लिनिक में 23 साल से हो रही बिजली चोरी पर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने ध्यान नहीं दिया। अब सवाल यह उठता है कि इस लंबी अवधि में हुई बिजली चोरी की भरपाई कौन करेगा।

इस मामले पर प्रभारी कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कहा है कि पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी और जो भी इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना सरकार के दावों और जमीनी हकीकत के बीच के बड़े अंतर को दर्शाती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds