Raigarh News : एक ही परिवार के चार लोगों को घर में दफनाने का शक, पूरे इलाके में सनसनी….

0
201
Raigarh News
Raigarh News

रायगढ़ : Raigarh News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली और रहस्यमयी खबर सामने आई है। खरसिया के ठूसकेला राजीव नगर में एक ही घर के अंदर एक परिवार के चार सदस्यों को दफनाने का गहरा शक है। घर से आ रही भयानक बदबू ने ग्रामीणों को चौंका दिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Raigarh News : क्या है पूरा मामला?

पुलिस को खबर मिली थी कि राजीव नगर में रहने वाले बुधराम के घर से पिछले कुछ दिनों से तेज बदबू आ रही है। इस पर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, घर के मुखिया बुधराम के परिवार के चार सदस्य लापता हैं। पुलिस टीम ने डॉग स्क्वायड की मदद से घर के अंदर की जगहों को चिन्हित किया है, जिसके बाद खुदाई शुरू कर दी गई है।

जांच जारी, रहस्य गहराया

फिलहाल, पुलिस की टीम हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक खुदाई पूरी नहीं हो जाती और फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीण और स्थानीय लोग सकते में हैं और इस रहस्यमय मामले के पूरी तरह से खुलने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here