CG NEWS : टीकाकरण के बाद ढाई महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, जांच और कार्रवाई की मांग

0
444
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर: जिले के मंगला धुरीपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के बाद एक ढाई महीने की बच्ची की मौत हो गई। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मृत बच्ची की पहचान स्वर्णिका मरावी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि एक साथ चार टीके लगाए जाने के बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

CG NEWS : घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। नाराज परिजन और स्थानीय लोग ट्रैक्टर में सवार होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की है।

CG NEWS : परिजनों का कहना है कि टीकाकरण के बाद बच्ची की हालत खराब होने पर समय रहते इलाज नहीं मिल पाया, जिसके कारण उसकी जान चली गई। इस मामले को लेकर स्थानीय पार्षद ने भी प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here