Government Notesheet : MP के गजब अफसर : कथा में बुलाने के लिए जारी कर दिया सरकारी नोटिस

भोपाल, 08 सितंबर 2025 : मध्य प्रदेश में एक अफसर के कारनामे ने पूरे विभाग में चर्चा छेड़ दी है। आमतौर पर किसी निजी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में लोगों को बुलाने के लिए निमंत्रण पत्र, फोन कॉल या सोशल मीडिया का सहारा लिया जाता है। लेकिन भोपाल रीजन लोक निर्माण विभाग (PWD) के चीफ इंजीनियर ने भगवान सत्यनारायण कथा के आयोजन के लिए बाकायदा सरकारी नोटशीट जारी कर दी।

Read News : Indore News : सलमान लाला की मौत के बाद वायरल हुईं आपत्तिजनक रील्स, फेक आईडीज़ पर गिरेगी गाज़

सरकारी आदेश जैसी भाषा में निमंत्रण

5 सितंबर को चीफ इंजीनियर संजय मास्के के सरकारी बंगले (चार ईमली, भोपाल) पर कथा और महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इसके लिए जारी नोटशीट में लिखा गया कि “भोपाल परिक्षेत्र लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अधीनस्थ समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि अधोहस्ताक्षरकर्ता के शासकीय निवास पर भगवान सत्यनारायण की कथा तथा महाप्रसादी का आयोजन किया गया है। अतः सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित होकर महाप्रसादी का लाभ लें।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुई नोटशीट

इस नोटशीट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय गलियारों में हलचल मच गई है। कर्मचारी और अधिकारी इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं कि क्या किसी निजी कार्यक्रम के लिए इस तरह सरकारी आदेशनुमा पत्र जारी करना उचित है।

Read News : Crossfire on Drugs : असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.4 करोड़ की हेरोइन जब्त

पहले भी रहे चर्चाओं में PWD

यह पहला मौका नहीं है जब मध्य प्रदेश PWD चर्चा का विषय बना हो। हाल ही में भोपाल का 90 डिग्री ब्रिज और इंदौर का Z डिज़ाइन ब्रिज निर्माण विवादों में रहा था। उस मामले में सरकार को कार्रवाई तक करनी पड़ी थी।

अफसर चर्चा में

हालांकि यह आयोजन दो दिन पहले ही सम्पन्न हो चुका है, लेकिन नोटशीट के बाहर आने के बाद अफसर अब विभाग और मीडिया में सुर्खियों में हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories