पावागढ़ : गुजरात के पंचमहल जिले स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल पावागढ़ में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाला सामान ले जाने के लिए बनाए गए रोपवे की रस्सी टूटने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं।
Read News : Shreyas Iyer : श्रेयस अय्यर ने पंजाब बाढ़ राहत के लिए जारी की भावुक अपील, मदद के लिए जनता से किया आग्रह
जानकारी के मुताबिक, यह रोपवे केवल सामान ढोने के लिए बनाया गया था, लेकिन हादसे के वक्त इस पर 6 लोग सवार थे। मृतकों में 2 लिफ्ट ऑपरेटर, 2 मजदूर और 2 अन्य लोग शामिल हैं।
रस्सी टूटते ही मजदूर गहरी खाई में गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन और पुलिस टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शवों को नीचे लाने और घायलों को अस्पताल भेजने का काम किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। तकनीकी टीम को रोपवे टूटने के कारणों की बारीकी से जांच करने का जिम्मा सौंपा गया है। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।









