Raipur Crime : ईडी ने आतंकी फंडिंग मामले में राजू खान की संपत्ति जब्त, कई बैंक खातों का उपयोग कर लोगों तक पैसा पहुंचाया

0
139
Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर। आतंकी फंडिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजू खान की करीब 6.34 लाख रुपए की संपत्ति को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत अस्थायी रूप से अटैच कर दिया है। यह मामला स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) और इंडियन मुजाहिद्दीन जैसे प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ा हुआ है।

Raipur Crime : ईडी की जांच के अनुसार, रायपुर के खमतराई थाने में दर्ज एफआईआर में पाकिस्तान के एक व्यक्ति “खालिद” के निर्देश पर भारत में कुछ बैंक खातों का इस्तेमाल आतंकियों तक फंड पहुंचाने के लिए किया जा रहा था। जांच में यह भी पता चला कि खालिद के कहने पर धीरज साव ने कई बैंक खातों का उपयोग कर जुबैर हुसैन, आयशा बानो और राजू खान जैसे लोगों तक पैसा पहुंचाया।

Raipur Crime : इस नेटवर्क में राजू खान एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुआ। उसके बैंक खातों में कुल 48.82 लाख रुपए जमा हुए, जिनमें से 42.47 लाख रुपए सिमी और इंडियन मुजाहिद्दीन से जुड़े लोगों तक पहुंचाए गए, जबकि करीब 6.34 लाख रुपए (लगभग 13%) कमीशन के तौर पर उसने अपने पास रख लिए। अब तक ईडी ने इस केस में कुल 9.15 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति अटैच की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here