CG NEWS : विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से तरक्की कर रहा है : विभा अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा

0
124

CG NEWS : हेमंत वर्मा /राजनंदगांव : भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम डोंगरगांव आगमन हुआ स्थानीय जैन भवन में अखिल भारतीय शाकाहार परिषद के तत्वाधान में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि विभा अवस्थी थी इस अवसर पर उन्होंने हमारे संवाददाता हेमंत वर्मा से बातचीत में कहा की प्रदेश में विष्णु देव की सरकार बेहतरीन काम कर रही है .

 

खास तौर पर महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ के लिए मिल की पत्थर साबित हो रही है उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की भी मुक्त कंठ से प्रशंसा की और प्रदेश अध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए संगठन के शीर्ष नेताओं सहित मुख्यमंत्री का उन्होंने आभार व्यक्त किया और कहा की आने वाले समय में निश्चित रूप से महिला मोर्चा को और मजबूत बनाया जाएगा और वह लगातार हर जिले का दौरा कर संगठन को मजबूत बनाने में लगी हुई है

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here