Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh रीवा में खाद के लिए हंगामा : किसानों को शांत करने पहुंची...

रीवा में खाद के लिए हंगामा : किसानों को शांत करने पहुंची पुलिस ने बांटे बिस्किट और पानी….

रीवा में खाद के लिए हंगामा : रीवा। खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। फसल बचाने की जद्दोजहद में किसान रात-रात भर करहिया मंडी में लाइन में लगे हैं। हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए जब टोकन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर राजस्व विभाग का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था।

रीवा में खाद के लिए हंगामा : ऐसे में रीवा पुलिस ने संयम और संवेदनशीलता दोनों का परिचय दिया। एसपी विवेक सिंह के निर्देशन में सीएसपी रितु उपाध्याय और अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल के साथ कई थानों का स्टाफ मौके पर पहुंचा और हालात को संभाला। पुलिस ने न केवल किसानों को समझाया बल्कि भूखे-प्यासे किसानों को बिस्किट और पानी बांटकर राहत भी पहुंचाई।

पुलिस अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि रीवा पुलिस ने सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं बल्कि मानवीय जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here